मेन्यू

लोड हो रहा है...

नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान का हुआ शुभारंभ

सागर

शासन के आदेशानुसार नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता में सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,  श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त  राजकुमार खत्री, पार्षदों एवं नागरिकों की उपस्थिति में दीनदयाल चौराहा से हुआ । शुभारंभ अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की धुलाई की तथा बसस्टैंड के आसपास स्वच्छता श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर विधायक  शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस पर उन्हें यशस्वी स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं हुए प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारम्भ किया गया यह स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम श्री मोदी की दूरदर्शिता और देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है जैसे महात्मा गाँधी ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में योगदान दिया। उस आजादी में एक नया अध्याय जोड़कर श्री मोदी देश को गंदगी से आजादी दिलाने के लिए समर्पित भाव से नित नए नवाचार कर रहे हैं। उनकी मंशानुरूप हम सभी इन आगामी 15 दिनों में अपने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का प्रयास पूरे मनोयोग से करेंगे।

विधायक श्री जैन ने सभी के साथ मिलकर बस स्टेण्ड परिसर के आस-पास झाडू लगाई । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर पूरे देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था उसमें हम सफल हुए हैं, लोगों में स्वच्छता रखने के लिए जागरुकता आई है इसलिए बड़े – बड़े शहर भी स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में अच्छी रैंक ला रहे हैं।

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन एवं नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में सागर नगर निगम ने भी पूरे देश में 10वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी अगर मेहनत से कार्य किया जाता है तो हम अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने बसस्टैंड पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की साफ-सफाई पूरी तरह होने में वाहनों द्वारा अवरोध उत्पन्न न हो इसका हम सभी प्रयास करें। अक्सर इतर-तितर वाहन खाड़े रहने के कारण स्वीपिंग जैसे कार्य प्रभावित होते हैं और वाहनों के नीचे कचड़ा छूट जाता है और जब वाहन अलग होते हैं तो वो कचरा हमें सड़कों पर फैला हुआ दिखता है। इसलिए वाहन व्यवस्थित पार्क कराने का प्रबंध करें और ऐसे वाहन जो लम्बे समय तक एक ही जगह पार्क रहते हैं उन्हें हटवाने का प्रबंध करें ताकि हमारे शहर में कचरा एकत्र होने के नए ब्लैक स्पॉट न बन सकें और सागर पूरी तरह स्वच्छ सुंदर बन सके।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया है इस दौरान शहर को स्वच्छ रखने तथा लोगों में स्वच्छता की भावना लाने के लिए नागरिक सहभागिता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महापौर ने कहा कि नगर निगम ने पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में देश में 10वीं रैंक प्राप्त की है जबकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सागर को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ने स्वच्छता की शपथ ली है इसलिए अपनी गली, मुहल्ले को साफ रखें और गंदगी फैलाते वाले व्यक्तियों को समझाइश देकर रोकें-टोकें जिससे आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में सागर पुनः अच्छी रैंक प्राप्त कर सके ।

श्याम तिवारी ने कहा कि आज हमारे देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन है और पूरे देश में स्वच्छोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जब स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की तो लोगों ने उनकी बहुत आलोचना की लेकिन जब स्वच्छ भारत मिशन ने जन आंदोलन का रूप लिया तो महानगरों के साथ छोटे शहर भी स्वच्छ रहने लगे। आज सभी लोगों के व्यवहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है तथा सभी लोग अपने-अपने घरों के आसपास सफाई रखकर दूसरे लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री  के जन्मदिन पर पूरे देश में स्वच्छोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में शासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है तथा स्वच्छता की भावना विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अपने घर, दुकानों एवं मोहल्ला को स्वच्छ रखें।

नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने कहा कि आज स्वच्छता ही सेवा अभियान का‌ शुभारंभ, शपथग्रहण एवं जन -जागरुकता रैली का आयोजन  विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया है जिसके तहत दीनदयाल चौराहा एवं बसस्टैंड के आसपास की सफाई कर लोगों को स्वच्छ शहर बनाएं रखने का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा 18 से 20 सितंबर तक स्वच्छता लक्षित इकाइयों (सी टी यू एस )का रूपांतरण,21 से 23 सितंबर तक सार्वजनिक स्थलों की सफाई,24  सितंबर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर,25 सितंबर को स्वच्छता श्रमदान,26 से क्लीन ग्रीन उत्सव,29 से 30 सितंबर जन जागरुकता एवं जनसहभागिता,1 अक्टूबर को समापन पूर्व गतिविधियां एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस एवं अभियान का समापन किया जाएगा।

निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों के आसपास सफाई रखें और गंदगी करने वाले व्यक्तियों को रोकें- टोंके। उन्होंने खुले में प्रसाधन न करने की अपील करते हुए कहा की सभी निगमकर्मी व नागरिक खुले में पेशाब करने वालों को रोकें टोकें और निवेदन करें, उन्हें बताएं की नजदीक में ही स्वच्छ पेशाबघर या यूरिनल्स बना है उसका उपयोग करें। ताकि हमारे शहर में यलो स्पॉट पूरी तरह समाप्त हों और गंदगी व बीमारियां न फैलें।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र