मेन्यू

लोड हो रहा है...

20 सितंबर से होगा तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जी की जयंती महोत्सव का आगाज

सागर

महाराजाधिराज अग्रसेन महाराज की 5149 जयंती पर अग्रवाल समाज सागर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ दिनांक 20 सितंबर दिन शनिवार से मकरोनिया स्थित वृंदावन गार्डन होगा।

अग्रवाल विकास सभा के सचिव मोहन अग्रवाल ने अग्रसेन जयंती महोत्सव की जानकारी देती हो बताया कि दिनांक 20 सितंबर दिन शनिवार को दोपहर के समय बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए इंगेजमेंट रिंग प्लेटर प्रतियोगिता आयोजित की गई है इसी दिन शाम के समय 10 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए *मोबाइल का दैनिक जीवन पर प्रभाव* विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई है एवं युगल के लिए स्टैंड अप कॉमेडी फॉर कपल प्रतियोगिता की गई है

जयंती महोत्सव के द्वितीय दिवस दिनांक 21 सितंबर दिन रविवार को दोपहर में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए *बेस्ट टू वेस्ट मटेरियल* एवं कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों के लिए *तीन पीढ़ियों को दर्शाते हुए फैमिली ट्री जनरेशन* विषय पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसी दिन शाम को समाज की वरिष्ठ महिलाओं के लिए फूल-माला बनाओं प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी है।

जयंती महोत्सव के आखिरी दिन महाराजा अग्रसेन जी के पावन अवसर पर शाम 7 बजे से महाराजा अग्रसेन जी का आरती पूजन, प्रतिभा सम्मान समारोह, पारंपरिक गरबा नृत्य का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

अग्रवाल विकास सभा के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि अग्रवाल,अशोक अग्रवाल अप्सरा ज्वेलर्स,शिवकुमार भीमसरिया, रामेश्वर अग्रवाल,शरद अग्रवाल लक्ष्मी नारायण अग्रवाल कमल अग्रवाल,मनोज अग्रवाल विवेक अग्रवाल, गीतेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल महिला इकाई की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव आंकाक्षा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल मधु अग्रवाल ऋतु अग्रवाल ममता अग्रवाल मोनिका अग्रवाल,युवा महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल बंटी, गौरव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मोहित अग्रवाल गौरव अग्रवाल आदि ने सभी स्वजातीय बंधु-भगिनी से परिवार सहित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र