मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौंड का स्वागत

सागर
जुलाई 2025 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारत को विजय दिलाने वाली सुश्री क्रांति गौंड के सागर आगमन पर कलेक्टर  संदीप जी.आर. ने उन्हें कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया। कलेक्टर ने पुष्पहार भेंटकर क्रांति को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनसे भविष्य की खेल योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रांति केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

क्रांति गौंड ने इंग्लैंड के विरुद्ध एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 विकेट लेकर भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल देश को गर्व महसूस कराया, बल्कि बुंदेलखंड और सागर का भी नाम रोशन किया।

कलेक्टर  संदीप जी.आर. ने कहा, “क्रांति ने दिखा दिया है कि अगर संकल्प और मेहनत हो, तो कोई भी बेटी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहरा सकती है। हम सभी को उन पर गर्व है और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी। इस अवसर पर खेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र