मेन्यू

लोड हो रहा है...

जनसुनवाई के दौरान 85 लंबित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण कर स्वीकृति प्रदान की

विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कार्रवाई करने के दिए निर्देश’

सागर

नगर निगम नवीन कार्यालय भवन में नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री द्वारा आयोजित की जा रही जनसुनवाई में  निगमायुक्त ने विभिन्न वार्डों के लंबित  85 नामांतरण प्रकरणों का अवलोकन कर निराकरण कर स्वीकृति प्रदान की ।
इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र के  नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को  उनके आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।  जनसुनवाई में बलराम यादव पंतनगर वार्ड, अशोक कुमार श्रीवास्तव शुक्रवारी वार्ड शाहिदा खान कृष्ण गंज वार्ड,लखन राय , मुरारी लाल कोरी संत रविदास वार्ड  एवं प्रदीप जैन सूबेदार वार्ड ने  अपनी समस्याओं को  बताया जिनके निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
इस अवसर पर उपायुक्त एस एस बघेल, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे,सहायक यंत्री संजय तिवारी , कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

जनसेवा की मिसाल बनीं प्रतीक्षा पारीक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत खंडेला/सीकर। सीकर लोकसभा क्षेत्र के खंडेला में लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय प्रतीक्षा पारीक अपने सेवा

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए