मेन्यू

लोड हो रहा है...

लोकसेवा केंद्र, रिकॉर्ड रूम एवं पुरानी तहसील का भी किया औचक निरीक्षण नागरिकों को बेहतर सेवाएं ही हमारी प्राथमिकता –कलेक्टर

सागर

कलेक्टर  संदीप जी.आर. ने कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित शाखाओं में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यप्रणाली तथा नागरिकों को समय पर सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक कार्य पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। साथ ही रिकॉर्ड रूम एवं पुरानी तहसील में दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने और कार्यों में गति देने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान हों यही हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।
कलेक्टर  संदीप जी.आर. नकल शाखा पहुंचे, जहाँ उन्होंने नकल प्राप्त करने हेतु उपस्थित व्यक्तियों से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल शाखा में कोई भी आवेदन सीधे स्वीकार न किया जाए। सभी आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ही लिए जाएं तथा उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नकल शाखा के पटल पर नकल संबंधी लगने वाले शुल्क को साफ एवं स्पष्ट शब्दों में अंकित किया जाए।
कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि कार्यालय का वातावरण स्वच्छ और नागरिक हितैषी होना चाहिए ताकि आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जाए और उल्लंघन की स्थिति में जुर्माने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नकल शाखा, लोक सेवा केंद्र, रिकॉर्ड रूम एवं पुरानी तहसील का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र