मेन्यू

लोड हो रहा है...

जामा काम्पलेक्स तीनबत्ती वाले बाबा की सवारी निकली शहर गस्त पर

आज बाबा की सबारी करबला घाट तक गश्त करेंगी

सागर/ हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रह.अ.जामा काम्पलेक्स तीनबत्ती वाले बाबा की सवारी प्रतिवर्षोंनुसार इस वर्ष भी माह मुर्हरम की 9 तारीख को शहर गस्त पर निकली। बाबा की सवारी बाद नमाज इशाँ शनीचरी वार्ड चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शनीचरी खिन्नी मार्ग से नंदकिशोर होटल होकर शनीचरी चबूतरा, प्रायवेट बस स्टेण्ड से टाउन हॉल होकर दरगाह शरीफ पीली कोठी पर सलामी उपरांत पीटीसी ग्राउण्ड मार्ग से गोपालगंज लाल स्कूल होकर झंडा चौक,बंगाली काली तिराहा, बस स्टैण्ड,तीन मढ़िया से जामा काम्प्लेक्स तीनबत्ती स्थित बाबा के मुकाम पर सलामी उपरान्त जामा मस्जिद कटरा से नमक मण्डी होकर शुक्रवारी घस्सू मुंशी मस्जिद चौराहे आदि मार्गो तक गश्त कर बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुये रूकसती ली। सवारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि बाबा की सबारी माह मोहर्रम की 10 तारीख यानि आज रविवार को बाद नमाज असिर शाम 5ः00 बजे शनीचरी वार्ड चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर डिप्टी फर्स से झील बोट क्लब से तीन मढ़िया,बस स्टेण्ड से होकर बकौली तिराहा से तिली रोड स्थित करबला घाट तक गस्त करेगी। शहर गस्त के दौरान मुख्य रूप से जावेद भाई,शेख असलम,राजीव भाई,नरेंद्र सरदार,ओम चौरसिया,मो.आसिफ, इरशाद भाई,सलमान भाई,अरविंद रावल,मोह. सगीर,फारूक भाई, मुह. इमरान, संजय रैकवार,लालू भाई,अर्श खान,अयान खान,अबुजर खान,अर्शलान खान,धीरज प्रजापति,सुहैल बाबा सहित बाबा के खिदमतदार व श्रद्धालुओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही।

Leave a Comment

वर्षों से जलभराव की समस्या दूर करने की पहल, अजीतगढ़ में सफाई शुरू

दीपावली के बाद स्थायी समाधान का दावा, शाहपुरा-नीमकाथाना मार्ग पर राहगीरों को मिलेगी राहत की उम्मीद रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत अजीतगढ़। शाहपुरा-नीमकाथाना मुख्य सड़क

पाटन वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रात दो बजे दबिश देकर पकड़ा आयरन पत्थर का अवैध परिवहन, रेंजर रवि सिंह भाटी के कार्यकाल में पांचवीं बड़ी कार्रवाई रिपोर्टर : शिभू सिंह

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में