मेन्यू

लोड हो रहा है...

शासन की उम्मीदो पर सोलह आने खरी उतर रही एडीएम सपना त्रिपाठी

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने में अव्वल; डिप्टी सीएम ने मंच से किया सम्मानित

विपिन दुबे । सागर

ऐसे अफसर बहुत कम होते हैं जो जनता से सीधा संवाद कर शासन की उम्मीद पर खरे उतरते हैं। ऐसी ही एक महिला अफसर है सपना त्रिपाठी। जी हां… मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के रीवा की अपर कलेक्टर और जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ रही सपना त्रिपाठी ने 15 जनवरी 2024 को रीवा में कार्यकाल की शुरुआत की थी। सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों को सबसे ज्यादा हल करने के मामले में इन्हें 26 जनवरी को सम्मान से नवाजा गया है।

जनवरी साल 2024 से जनवरी साल 2025 की तुलना करें तो महज 1 साल के अंदर उन्होंने बात चाहे नवाचार की हो या जनता की समस्याएं हल करने की सभी में शासन की उम्मीद पर कार्य किया है। सीएम की टॉप टेन सूची में शामिल एडीएम सपना त्रिपाठी साल 2024 के पहले जब संभागीय मुख्यालय सागर में एसडीएम और अपर कलेक्टर रही तब भी उन्होंने अपनी कुशल कार्यप्रणाली से कई अवार्ड पाए हैं।

बात चाहे राजस्व बढ़ाने की हो या शासन की जमीन अतिक्रमण करने वालों से मुक्त करने की श्रीमती त्रिपाठी ने मिसाल नहीं बेमिसाल कार्य किए हैं। करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन जो दबंगो के कब्जे में थी उन्होंने सागर में एसडीएम रहते हुए वह जमीन मुक्त कराई ।

सागर से सटे सबसे बड़े उपनगर मकरोनिया में विशाल मेगा स्वास्थ्य मेगा शिविर लगाकर हजारों लोगों को फायदा पहुंचाया है ।

श्रीमती त्रिपाठी जनता से हमेशा सतत संवाद करने वाली है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करने वाली श्रीमती त्रिपाठी ने रीवा में भी कई नवाचार कर जनता के हित में काम किए हैं और कर रही हैं। कलेक्टर-कमिश्नर के मार्गदर्शन में उस क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्य कुशलता का पैमाना दिनों दिन बढ़ रहा है।

श्रीमती त्रिपाठी के कुशल कार्य परिणाम को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने उन्हें प्रभारी के रूप में कई पदों की और भी जिम्मेदारी दी है । जिसे वे बखूबी निभा रही है। श्रीमती त्रिपाठी बात चाहे मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की हो या क्षेत्र के भ्रमण की जनता से सीधा संवाद कर जनता की समस्याओं को हल करने में भी अव्वल है।

नारी सशक्तिकरण की यदि बात करें तो श्रीमती त्रिपाठी एक महिला होते हुए भी अपना जो दायित्व निभा रही है वह नारी शक्ति के सशक्त हस्ताक्षर है।
श्रीमती त्रिपाठी का कहना है जनता को जो भी बुनियादी समस्याएं हो या प्रशासनिक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में सीधा संवाद कर सकते हैं।

डिप्टी सीएम के विधानसभा क्षेत्र में महज एक वर्ष में उन्होंने अपनी कामयाबी का जो परचम लहराया है वह काबिल-ए-तारीफ है।

श्रीमती त्रिपाठी का कहना है जनता; शासन और प्रशासन के बीच एक सेतु की तरह है। प्रदेश देश और समाज के विकास के लिए जनता की भी राय जरूरी है। इसलिए रीवा के विकास में आपका जो भी अभीमत हो वह भी प्रशासन से सांझा कर विकास में भागीदार बन सकते हैं। ताकि हमारा रीवा विकास के मामले में “महासागर” बने।

Leave a Comment

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, वारंट भी तामील

सागर। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे

पाटन बाईपास पर टला बड़ा हादसा, माइंस की ब्लास्टिंग से फोरलेन पर गिरा विशाल पत्थर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   पाटन। पाटन नीम का थाना बाईपास स्थित शिव भोले माइंस में हुई भारी ब्लास्टिंग के बाद फोरलेन सड़क पर एक

तीन साल से फरार ₹3 हजार का इनामी आरोपी दमन-दीव से गिरफ्तार

सागर। राहतगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के दो गंभीर मामलों में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे

जनसेवा की मिसाल बनीं प्रतीक्षा पारीक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत खंडेला/सीकर। सीकर लोकसभा क्षेत्र के खंडेला में लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय प्रतीक्षा पारीक अपने सेवा