मेन्यू

लोड हो रहा है...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक ‌द्वेष और दमनकारी मानसिकता का परिचायक :राजकुमार पचौरी

सागर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ पुलिस थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर में दर्ज एफआईआर क्रमाक 0233/27.06.2025 पूरी तरह से भाजपा और सरकार के राजनीतिक द्वेष और दमनकारी मानसिकता का परिचायक है। यह एफआईआर न सिर्फ सच्चाई को दबाने का प्रयास है, बल्कि पीड़ितों को डराने और विपक्ष की आवाज को कुचलने का षड्यंत्र है। आाजपा और सरकार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ चलाए जाने वाले हर दमनचक का प्रबल विरोध किया जाएग।

उक्त घटना की सच्चाई को दबाने के लिए भाजपा और सरकार कानून की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करते हुए कई तरह के झूठ परोसने का काम कर रहे हैं। जबकि घटना का सच मय सुबूतों के प्रदेश की जनता के सामने है।

अशोकनगर जिले के थाना मुंगावली, ग्राम मुडरा में 25 जून को दो पीड़ित भाई गजराज लोधी एवं रघुराज लोधी- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से ओरछा दौरे के दौरान मिले थे। इस दौरान उन्होंने शिकायत की थी कि गांव के दबंग सरपंच पुत्र विकास एवं उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल छीन ली और गंभीर अपमानजनक व्यवहार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इनकी आपबीती को वीडियो रिकॉर्ड कर सार्वजनिक किया ताकि पीड़ितों को न्याय मिले और प्रशासन जिम्मेदारी ले।

पीड़ितों ‌द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात के अगले ही दिन 26 जून को अशोक नगर जिला प्रशासन ‌द्वारा पीड़ितों को तलब कर डरा-धमकाकर शपथ पत्र दिलवाया गया, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि मानव मंल खिलाने जैसी बात कहने के लिए उन्हें श्री पटवारी ने उकसाया था। जिसके आधार पर 27 जून को मुंगावली थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई जिसमें श्री पटवारी को षड्यंत्रकर्ता, धर्म जाति के आधार पर समाज में द्वेष फैलाने वाला, राष्ट्रीय ऐकता के लिए खतरा और सार्वजनिक उपद्रव भड़काने वाला बताया गया।

संपूर्ण घटनाक्रम राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम

उक्त शर्मनाक घटना में श्री पटवारी एक जिम्मेदार विपक्ष के नेता के नाते पीड़ितों की आवाज बने। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि पीड़ित भाई कैसे बिलख बिलख कर न्याय की गुहार कर रहे हैं। उक्त घटना को लेकर श्री पटवारी ने कोई उकसावन, साजिश या आमक बयान नहीं दिया है। यह एफआईआर प्रशासन द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर बनाई गई कहानी है ताकि वास्तविक दोषियों को बचाया जा सके।

प्रदेश की भाजपा सरकार से जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर क्रमांक 0233 दिनांक 27.06.2025 को तत्काल निरस्त किया जाए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अशोकनगर की भूमिका की स्वतंत्र न्यायिक जांच की जाए। उक्त घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, और दबंग सरपंच पुत्र एवं उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस पार्टी हर ऐसे अन्याय के विरुद्ध, जनता के साथ खड़ी रहेगी और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करती रहेगी।

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सत्य और न्याय के लिए शुरू की गई यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सत्य, न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। हम मांग करते हैं कि सरकार और प्रशासन राजनैतिक हस्तक्षेप छोड़कर, निष्पक्षता से कार्य करें. अन्यथा कांग्रेस जन जन तक इस साजिश को उजागर करेगी।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर