मेन्यू

लोड हो रहा है...

नागपंचमी पर शाहगढ़ में बालक-बालिकाओं की कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाए दमखम

शाहगढ़। नागपंचमी पर्व के अवसर पर मां दुर्गा शक्ति व्यायामशाला द्वारा रोटरी क्लब सागर नेक्सस के तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय शाहगढ़ में बालक एवं बालिकाओं की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अखाड़ा पूजन एवं परंपरागत रीति से अखाड़े में बीता काटकर किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार दांव-पेचों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बालिका वर्ग में नम्रता, नताशा, देवसेना, निधि यादव, निशा नामदेव, नैना करोसिया, आरती रैकवार और नव्या यादव ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में अंश यादव, दिव्यांश, आदित्य, अमित गौड़, ओम यादव और शिव यादव ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश भल्ला उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में राजेश गुप्ता, शाहगढ़ सीएमओ विनय मिश्रा, प्राचार्य रविंद्र तिवारी, रोटेरियन मोहित भल्ला एवं श्रीराम चौरसिया शामिल रहे।

निर्णायक मंडल में मनीष यादव, मयूर यादव, अजय यादव, रामकुमार यादव और रघुनाथ यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन मोहित भल्ला ने किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। आयोजन ने नागपंचमी पर्व को खेल और परंपरा के उत्साह से सराबोर कर दिया।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर