मेन्यू

लोड हो रहा है...

समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी अजय विश्वकर्मा ने रचा इतिहास, यूपी पीजीटी व्याख्याता परीक्षा में हासिल की छठी रैंक

डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी की बड़ी सफलता, विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने दी बधाई

सागर

डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी अजय कुमार विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की पीजीटी व्याख्याता परीक्षा-2026 में छठी रैंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय और विभाग का गौरव बढ़ाया है।

समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने इसे विभाग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अजय विश्वकर्मा ने अपनी सफलता से नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि विभाग के वर्तमान एवं भावी शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

अजय विश्वकर्मा इससे पहले राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रियाओं में भी साक्षात्कार तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और मित्रों के सहयोग को दिया।

इस उपलब्धि पर इतिहास विभाग के आशु अहिरवार, भूगोल विभाग के मनीष गुप्ता, शिक्षा विभाग के शशांक नागदेव सहित पूजा लोधी, नेहा मालवीय, राकेश गोयल और निखिल शुक्ला समेत अनेक शोधार्थियों एवं साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समाजशास्त्र विभाग के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. कालीनाथ झा ने अजय को बधाई देते हुए प्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार की पंक्तियां उद्धृत कीं—

“कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता,
एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो।”

उन्होंने कहा कि अजय विश्वकर्मा की यह सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अन्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को भी नई प्रेरणा देगी।

Leave a Comment

नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, चार से छीने प्रभार

विजय निरंकारी   निगमायुक्त राजकुमार खत्री का सख्त एक्शन, आनंद मंगल गुरु को कारण बताओ नोटिस, कई शाखाओं में नए प्रभार सौंपे सागर नगर निगम

‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का भव्य समापन, साइबर सुरक्षा के संदेश से जागरूक हुआ सागर

    बंडा में जिला स्तरीय समारोह, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली; 15 दिन तक चला साइबर सुरक्षा अभियान सागर मध्यप्रदेश पुलिस

समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी अजय विश्वकर्मा ने रचा इतिहास, यूपी पीजीटी व्याख्याता परीक्षा में हासिल की छठी रैंक

डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी की बड़ी सफलता, विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने दी बधाई सागर डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के समाजशास्त्र

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि, IGNCA के साथ हुआ शैक्षणिक एमओयू

कला, संस्कृति, पुरातत्व और पांडुलिपियों के संरक्षण व शोध को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नए अवसर सागर डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने एक