सागर। राहतगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के दो गंभीर मामलों में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी को दमन-दीव से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी नारायण उर्फ बब्लू पिता स्व. कुंदन कुर्मी, निवासी ग्राम गिरवर, थाना सानौधा, जिला सागर है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सानौधा में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। वहीं थाना राहतगढ़ में दर्ज एक अन्य प्रकरण में पत्नी को लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण उसके आत्महत्या करने पर आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बाद आरोपी लगातार फरार होकर अपने ठिकाने बदलता रहा। राहतगढ़ पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन दमन-दीव में मिलने पर विशेष टीम वहां पहुंची और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक पटैल, प्रधान आरक्षक रणवीर, आरक्षक दिलीप गुर्जर एवं आरक्षक चन्द्रशेखर यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, वारंट भी तामील
सागर। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे


