मेन्यू

लोड हो रहा है...

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत

नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के दो सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले एक सोनी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खिंची, वृत्ताधिकारी चारूल गुप्ता एवं पल्लवी गुप्ता के सुपरविजन में थाना प्रभारी दयाराम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले में मुकदमा संख्या 276/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 10 जून को आशियाना आंगन सोसायटी निवासी विकास कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। वहीं दूसरी घटना में बीबी बिल्डर्स निवासी रामनिवास तिवारी के फ्लैट से चांदी के धार्मिक आभूषण, सोने की अंगूठी और करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चोरी करते नजर आए थे।

तकनीकी सर्विलांस, क्राइम पैटर्न विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान के नीमराना, अलवर, जयपुर, भिवाड़ी सहित हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में कई चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार गैंग पिछले 6-7 वर्षों से सक्रिय थी और पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ी है।

फिलहाल आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों और संभावित साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र