मेन्यू

लोड हो रहा है...

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर

केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को बिट्टू उर्फ गजानंद प्रजापति केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर निकला था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया और शहर के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना गोपालगंज में आशु यादव, अंकित मिश्रा एवं अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक  ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों आशु उर्फ पिंकेश यादव, शुभम रावत और प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र