सलुम्बर। महावीर इंटरनेशनल युवा शाखा, सलुम्बर के तत्वावधान में सरनी नदी पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महावीर इंटरनेशनल के युवा सदस्यों ने क्लीन सलुम्बर, ग्रीन सलुम्बर टीम के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का संकल्प लिया।
शाखा अध्यक्ष डॉ. संजय जैन ने बताया कि युवा शाखा के वीर ऋषभ पटवारी के नेतृत्व में पूर्व से कार्यरत क्लीन सलुम्बर, ग्रीन सलुम्बर टीम के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया गया। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ नदी की सफाई में योगदान दिया।
युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शाह ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सलुम्बर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना होगा।
डॉ. जैन ने कहा कि सरनी नदी को स्वच्छ बनाने का यह पुनीत प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर युवा शाखा के सचिव कमलेश दोषी, नरेंद्र दोषी, तुषार परडिया, कल्पेश परडिया, प्रकाश मालवी, नरेश मालवी, सुरेश मावजीत, धर्मेंद्र सिंघवी, डॉ. नयन जैन, सुरेंद्र खेतावत, अरविंद रग्जियोत सहित क्लीन सलुम्बर, ग्रीन सलुम्बर टीम के भगवतीलाल सेवक, राकेश प्रजापत, विष्णु सोनी, करण सिंह पंवार, संतोष चूड़ी वाला, इंद्रजीत सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, शंकरलाल भोई सहित अनेक सदस्यों एवं नगरवासियों ने श्रमदान किया।

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?
पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम



