मेन्यू

लोड हो रहा है...

महिला श्रम सेवा न्यास की नेटवर्किंग वर्कशॉप संपन्न, अधिकारियों ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

सागर

महिला श्रम सेवा न्यास संस्था द्वारा सागर में नेटवर्किंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में श्रम आयुक्त कार्यालय से सहायक श्रम आयुक्त ज्योति पांडे, श्रम अधिकारी जैन, नगर निगम से भगवत प्रसाद (सिटी मजिस्ट्रेट) तथा आजीविका मिशन शाखा के प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत-सम्मान के साथ हुआ। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आई लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया और अपनी व्यक्तिगत तथा सामुदायिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं उचित समाधान का आश्वासन दिया।
जिला समन्वयक संगीता चौरसिया ने संस्था द्वारा महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा आजीविका के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वर्कशॉप के माध्यम से महिलाओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं महिला सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित कर महिलाओं के हितों को सशक्त बनाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना था।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और