मेन्यू

लोड हो रहा है...

मोतीनगर हत्याकांड का पूरा खुलासा, मुख्य आरोपी अमित सोनी गिरफ्तार; सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को मोहन नगर निवासी 80 वर्षीय कमलाबाई सोनी ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनका नाती अतुल जड़िया घर पर मौजूद था, तभी संपत्ति विवाद को लेकर अमित सोनी अपने पुत्रों देव सोनी, देवांश सोनी और दिव्यांश सोनी के साथ वहां पहुंचा और विवाद करने लगा।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अतुल जड़िया को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि देव सोनी ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।
मामले में थाना मोतीनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 611/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमित कुमार सोनी (58) निवासी मोहननगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। न्यायालय में पेशी के बाद उसे केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक पी.डी. ठाकुर, गौरव गुप्ता, लोकेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश तथा आरक्षक अरुण, राजेश, मंजीत, दीपक और सत्येन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और