मेन्यू

लोड हो रहा है...

मोतीनगर पुलिस ने पकड़ा एमडी ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक अन्य आरोपी फरार; सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच जारी।
सागर
सागर की मोतीनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल रोड बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सौरभ उर्फ रॉबिन पांडेय (30) निवासी तिरूपतिपुरम, सागर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शैलजा सोनी को भी आरोपी बनाया और उसके कब्जे से 2.84 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि विवेचना के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Comment

गोधरा में गूंजा ‘नो एब्यूज’ का संकल्प, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस

देशभर की वी बहनों ने लिया संकल्प, स्कूलों के साथ कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘नो एब्यूज’ बोर्ड लगाने की मांग गोधरा (गुजरात),  “माँ-बहन-बेटी की

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार टॉप-10 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर हंसराज गुर्जर के खिलाफ चार मामलों में स्थायी वारंट थे लंबित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत पाटन (सीकर)। पाटन थाना पुलिस ने फरार चल

डाबला-बड़े वाले बालाजी मंदिर मार्ग बदहाल, सड़क पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान

  हरियाणा बॉर्डर तक जाने वाले करीब 3 किमी मार्ग की हालत खराब, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत डाबला, नीमकाथाना। पाटन

नीमकाथाना में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

शहीद सुनील कुमार यादव स्मारक से शुरू हुई यात्रा, जेपी यादव पार्क में हुआ समापन नीमकाथाना। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश