मेन्यू

लोड हो रहा है...

सागर लोकसभा को ऐतिहासिक सौगात: रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृति

सागर

सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद (चारलापल्ली) के मध्य नई नियमित (स्थायी) ट्रेन सेवा (ट्रेन संख्या 20158/20157) को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा के प्रारंभ होने से सागर क्षेत्र की दक्षिण भारत से सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने बताया कि लंबे समय से सागर को नागपुर एवं हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से सीधे रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की जा रही थी। अब रेल मंत्रालय द्वारा इस मांग को स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
नई ट्रेन सेवा में सागर एवं बीना सहित प्रमुख स्टेशनों पर नियमित ठहराव रहेगा। इससे चिकित्सा उपचार, शिक्षा, रोजगार, व्यापार एवं आईटी सेक्टर से जुड़े यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। नागपुर और हैदराबाद जैसे महत्वपूर्ण शहरों तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध होने से यात्रा अधिक सुगम एवं सुविधाजनक हो सकेगी।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि यह सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

गोधरा में गूंजा ‘नो एब्यूज’ का संकल्प, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस

देशभर की वी बहनों ने लिया संकल्प, स्कूलों के साथ कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘नो एब्यूज’ बोर्ड लगाने की मांग गोधरा (गुजरात),  “माँ-बहन-बेटी की

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार टॉप-10 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर हंसराज गुर्जर के खिलाफ चार मामलों में स्थायी वारंट थे लंबित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत पाटन (सीकर)। पाटन थाना पुलिस ने फरार चल

डाबला-बड़े वाले बालाजी मंदिर मार्ग बदहाल, सड़क पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान

  हरियाणा बॉर्डर तक जाने वाले करीब 3 किमी मार्ग की हालत खराब, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत डाबला, नीमकाथाना। पाटन

नीमकाथाना में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

शहीद सुनील कुमार यादव स्मारक से शुरू हुई यात्रा, जेपी यादव पार्क में हुआ समापन नीमकाथाना। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश