मेन्यू

लोड हो रहा है...

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें– कलेक्टर संदीप जी आर

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से

शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे

सागर
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें एवं जिले की सभी ग्राम पंचायत नगरी निकायों के वार्डों में शिविर लगाए जाएं ,शिविर की सूचना पूर्व में दी जाए ।उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समीक्षा बैठक में दिए।

कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धार जिले से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में विशेष रूप से सागर जिले में संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि इस जनकल्याणकारी स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। साथ ही मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, किशोरियों में एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना, एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करना भी प्रमुख लक्ष्य है। कलेक्टर ने संपूर्ण अभियान के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार करें जिससे अभियान का लाभ दुरुस्त ग्रामों की अंतिम अंतिम महिला शिशु किशोरियों को प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान की जन जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभियान का शुभारंभ कराएं एवं इसमें सभी का सहयोग लें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने जानकारी दी कि अभियान की शुरुआत जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 17 सितंबर को की जाएगी। इस दौरान सागर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञता शिविर, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, मातृ-शिशु देखभाल संबंधी जनजागरूकता सत्र, एवं “निश्चय मित्र नामांकन” जैसी कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ होंगी।

डॉ. अचला जैन ने मातृ मृत्यु दर को कम करने हेतु जोखिमपूर्ण गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर प्राथमिकता पर जांच एवं फॉलोअप कराने कराने की अपील की। डॉ. जी.पी. आर्या ने परिवार नियोजन व कल्याण से संबंधित जानकारी साझा की वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विपिन खटीक ने अभियान के अंतर्गत शिशुओं के सम्पूर्ण टीकाकरण की जानकारी दी।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने