सागर
* सेवा मध्यप्रदेश स्वाश्रयी महिला सेवा असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत गरीब श्रमजीवी महिलाओं का एक पंजीकृत संघ है जो वर्तमान में बीड़ी श्रमिक, भवन निर्माण, घरेलू कामगार, फेरी ग्रामीण क्षेर्चा में जॉब कार्ड धारी, तेंदूपता श्रमिकों के 6 लाख 11 हजार श्रमिक कामगारों का संगठन है, एवं सागर जिले में 1 लाख 20 हजार श्रमिक बहनों के साथ कार्यरत है। यह संगठन 12 जिलों में कार्यरत है, संगठन समय समय पर जागरूकता बैठक कदाने जागरूकता शिविर आयोजन कार्यशाला व सम्मेलन का आयोजन करती रहती है।
आज 15 अगस्त आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सेवा मध्यप्रदेश के द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा सूचना केंद्र व सेवा निगरानी समिति के द्वारा ग्राम पंचायर्ता में झंडा वंदन किया गया, साथ ही राष्ट्रगान, राष्ट्रभक्ति गीर्ता का श्रमिक बहनों उनके बर्चा के द्वारा आयोजन किया गया और शासन द्वारा चलाई जा रही योजना श्रम कार्ड, संबल कार्ड, स्वानिधी योजना की जानकारी जिला समन्वयक संगीता चौरसिया द्वारा दी। और श्रमिक बहनों को वृक्षारोपण हर बहन लगाए चर्चा की और कहा कि वृक्षारोपण के द्वारा ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है पर्यावरण की सुरक्षा होगी तो दुनिया में रहने वाले सभी की रक्षा होगी पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण जरूरी है पर उससे भी ज्यादा जरूरी है पौधों के बड़े होने तक समुचित रूप से देखभाल करना, ताकि वह हमेशा हरा भरा रहे। आज आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सेवा मध्यप्रदेश के द्वारा सभी बहनों को यह संदेश दिया गया कि एक पौधा हर हर बहन लगाए।




