मेन्यू

लोड हो रहा है...

फिंगरप्रिंट तकनीक से अपराधों के खुलासे को मिलेगी रफ्तार

 

 

 

पुलिस कंट्रोल रूम सागर में प्रशिक्षण आयोजित*

सागर

पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन में, अपराध अनुसंधान की दक्षता बढ़ाने हेतु दिनांक 19 जुलाई 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में अंगुल चिन्ह (फिंगरप्रिंट) से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का संचालन कार्यवाहक निरीक्षक श्री एस. एल चौधरी एवं सहायक शम रविन्द्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर पदस्थ विवेचक एवं आरक्षक मददगारों को नेफिस प्रणाली, MCU तथा अज्ञात मृतकों के फिंगरप्रिंट सर्च करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में जिले के 20 थानों से कुल 35 पुलिसकर्मी (विवेचक व आरक्षक मददगार) उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को मौके पर प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया ताकि वे व्यवहार में तकनीकी जानकारी का कुशल उपयोग कर सकें।

फिंगरप्रिंट तकनीक अपराधों के खुलासे में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई जघन्य अपराध केवल फिंगरप्रिंट साक्ष्य के माध्यम से ही सुलझाए गए हैं। इसी उद्देश्य को लेकर पुलिस अधीक्षक  द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अधिक से अधिक मामलों में फिंगरप्रिंट साक्ष्य संकलित करें एवं सभी विवेचकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करें।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक अपराध अनुसंधान विधियों से सशक्त बनाना एवं अपराधों के शीघ्र व सटीक खुलासे को सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने