मेन्यू

लोड हो रहा है...

हमारा है यही संदेश – नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश” नशामुक्तिजन-जागरूकता अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

सागर

 

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैंट निरीक्षक  रोहित डोंगरे के नेतृत्व में दिनांक [तारीख] को स्वामी विवेकानंद माध्यमिक शाला, सागर कैंट में विद्यार्थियों के मध्य नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार व समाज की स्थिरता और सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं तो नशे से दूर रहें ही, साथ ही अपने मित्रों, परिवार व समुदाय में भी नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम के दौरान “हमारा है यही संदेश – नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश” स्लोगन के साथ एक बैनर के माध्यम से संदेश दिया गया और विद्यार्थियों से संवाद किया गया। उपस्थित छात्राओं ने गंभीरता से बातों को सुना और नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

सागर पुलिस का यह अभियान जिले भर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्चक्र से मुक्त करना एवं युवाओं को स्वस्थ, जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

“नशे से दूरी – स्वस्थ जीवन की तैयारी पूरी”

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत