मेन्यू

लोड हो रहा है...

श्रीमाधोपुर की 28 ग्राम पंचायतों में 77.47 प्रतिशत मतदान, यूडीएच मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भी डाला वोट

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत

श्रीमाधोपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सुबह 10 बजे भारणी ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 54 पर अपने बेटे अजय सिंह के साथ पहुंचकर मतदान किया। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह शेखावत ने दोपहर 12:15 बजे अपने गांव मऊ के बूथ संख्या 77 पर लाइन में लगकर वोट डाला।

कल्याणपुरा के वार्ड 7 में नहीं हुआ पंच पद का चुनाव

श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के वार्ड संख्या 7 में पंच पद के लिए एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। यह वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के दौरान किसी भी महिला ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते वार्ड में पंच पद का चुनाव नहीं हो सका।

देर रात आएंगे चुनाव परिणाम

मतदान के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरपंच और पंच पदों के परिणाम देर रात तक घोषित होने की संभावना है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Comment

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ

श्रीमाधोपुर की 28 ग्राम पंचायतों में 77.47 प्रतिशत मतदान, यूडीएच मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भी डाला वोट

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्रीमाधोपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच और

डेयरी विस्थापन पर नगर निगम की कार्रवाई, सूबेदार वार्ड की 5 डेयरियों के पशु हफसिली भेजे

निगमायुक्त राजकुमार खत्री की चेतावनी—आज ही आवंटित भूखंडों पर शिफ्ट करें डेयरियां, नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर सागर। शहर में डेयरियों को निर्धारित डेयरी विस्थापन

पीटीसी ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन

  कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा—सत्य के मार्ग पर चलने और बुराइयों को त्यागने का लें संकल्प सागर। विजयादशमी पर नगर निगम द्वारा