मेन्यू

लोड हो रहा है...

सीएचसी बड़ाऊ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम

 

रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत

 

बड़ाऊ। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Think Health, Think Pharmacist – जहाँ दवा वहाँ फार्मासिस्ट” रही।

 

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती एवं ओपीडी मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं सीनियर फार्मासिस्ट शिवचंद सैनी एवं फार्मासिस्ट दिनेश कुमावत ने मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के सुरक्षित एवं सही उपयोग, निर्धारित समय पर दवा लेने, एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल तथा दवाओं से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

 

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी डॉ. सुभाष, डॉ. रतन, डॉ. रविन्द्र, डॉ. रोहन, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मुकेश, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, अस्पताल कर्मचारी, समाजसेवी अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में अस्पताल स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर राजस्थान फार्मासिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह यादव ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया।

Leave a Comment

सीएचसी बड़ाऊ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम

  रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत   बड़ाऊ। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया

स्यालोदड़ा क्रेशर जोन में प्रदूषण जांच की पारदर्शिता पर उठे सवाल

निरीक्षण से पहले क्रेशर बंद कराने का ग्रामीणों का आरोप, निष्पक्ष जांच और वास्तविक संचालन के दौरान प्रदूषण मापने की मांग रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना/पाटन।

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने