विजय निरंकारी/सागर
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण यात्रियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
तीर्थयात्रियों के चयन के लिए लॉटरी 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र), सागर में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगी।
लॉटरी के दौरान मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक रहली गोपाल भार्गव, विधायक खुरई भूपेन्द्र सिंह, विधायक सागर शैलेन्द्र जैन, विधायक नरयावली प्रदीप लारिया, विधायक देवरी बृजबिहारी पटैरिया, विधायक बंडा वीरेन्द्र सिंह लोधी तथा विधायक बीना निर्मला सप्रे के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चयनित यात्रियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।



