मेन्यू

लोड हो रहा है...

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत

खाटूश्यामजी। श्री श्याम हनुमान मंदिर, मुकुंदगढ़ रोड, रेलवे फाटक के पास संचालित श्री श्याम सहारा परिवार का 14वां एकादशी मासिक कीर्तन एवं प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस कीर्तन श्री चमड़िया धर्मशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सालासर बालाजी महाराज के पुजारी हेरम्भ पुजारी का पावन सानिध्य रहा, जबकि चमड़िया धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टी मनीष चमड़िया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। रात्रि 8:15 बजे शुरू हुआ कीर्तन देर रात तक चला।

शेखावाटी अंचल के प्रसिद्ध एवं स्थानीय भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा श्याम को रिझाया। भजन सम्राट सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, ओमप्रकाश स्वामी, पत्रकार एवं कवि हरीश शर्मा, मनीष सैन, बादल चौहान, खुशी पुजारी, किंजल चेजारा, नविका आचार्य और एकता सैनी सहित कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

कीर्तन स्थल को आकर्षक आधुनिक रोशनी से सजाया गया था। बाबा श्याम का विशेष फूलों से श्रृंगार किया गया तथा दरबार में इत्र और पुष्पों की वर्षा की गई। बाबा श्याम की अलौकिक झांकी और दिव्य ज्योति के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भजनों पर श्याम प्रेमी देर रात तक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेश बीबीपुरिया ने किया। इस अवसर पर श्याम सहारा परिवार के शंकर सैनी, अंकुर गोयनका, मयंक गोयनका, चंद्रप्रकाश चेजारा, मुकेश खीचड़, अनिल आचार्य, रमेश कुमावत, मनोज खिंची, विनीत बीबीपुरिया, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, अजय गुर्जर, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत