मेन्यू

लोड हो रहा है...

बंडा में जहरीली शराब का कहर! 12 लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

 

सागर

सागर जिले के बण्डा विधानसभा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अलग-अलग गांवों में करीब 10 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 4 लोग गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं। घायलों को बण्डा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बण्डा पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. देवेश पटैरिया और पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से जानकारी ली।

प्रशासनिक अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए। वहीं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

बताया जा रहा है कि प्रभावित लोगों में पाटन, नौराज, डिलौना, बमूरा, हिनौती, गूगराखुर्द सहित आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीण शामिल हैं।

प्रारंभिक जानकारी में जहरीली अथवा संदिग्ध शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौतों का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही मौतों के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना के बाद बण्डा क्षेत्र के कई गांवों में मातम और दहशत का माहौल है। प्रशासन मामले की हर पहलू से जांच में जुटा है और प्रभावित परिवारों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

बंडा शराब कांड: जहरीली शराब में मेथेनॉल की आशंका, जानलेवा हो सकता है यह रसायन

सागर/बंडा सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में मेथेनॉल (मिथाइल अल्कोहल) के सेवन की आशंका सामने

बंडा में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों के बाद बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी निलंबित

सागर मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध अवैध/जहरीली शराब के सेवन के बाद हुई मौतों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा

बंडा में जहरीली शराब का कहर! 12 लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

  सागर सागर जिले के बण्डा विधानसभा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में

जन्माष्टमी शोभायात्रा का भाजपा सदर कैंट मंडल ने किया भव्य स्वागत

  नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में समाजजनों और कलाकारों का हुआ सम्मान सागर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सदर क्षेत्र में ग्वाल