मेन्यू

लोड हो रहा है...

राहतगढ़ ब्रिज पर गंदगी देख निगमायुक्त का एक्शन, स्वच्छता पर्यवेक्षक ऑन-द-स्पॉट निलंबित

सागर

शहर की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। राहतगढ़ ब्रिज के आसपास सड़क किनारे डिस्पोजल, पानी पाउच, पान-गुटखा के पाउच और अन्य कचरा पड़ा मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रकाश ताम्रकार को मौके पर ही निलंबित कर दिया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था होने के बावजूद दुकानदारों और रहवासियों को कचरा वाहन में कचरा डालने के लिए पर्याप्त समझाइश नहीं दी जा रही थी। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी केवल झाड़ू लगाना या कचरा उठाना नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

दुकानदारों से मौके पर उठवाया कचरा, 500-500 रुपये का जुर्माना

राहतगढ़ ब्रिज के पास खुले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर भी निगमायुक्त ने कार्रवाई कराई। दुकानदारों से सड़क किनारे पड़ा कचरा खुद डस्टबिन में भरवाया गया और प्रत्येक पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाकर चालान काटने के निर्देश दिए गए।

निगमायुक्त ने कहा कि समझाइश के बावजूद यदि कोई खुले में कचरा फेंकता है तो उसके खिलाफ जुर्माने और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की गलती हो या निगम कर्मचारियों की लापरवाही, स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“सड़क और चौराहे शहर का परिचय”

निगमायुक्त खत्री ने कहा कि शहर के तिराहे, चौराहे और मुख्य सड़कें ही बाहर से आने वाले लोगों के सामने शहर की पहचान बनाती हैं। इसलिए इन स्थानों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाना निगम की प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड की गलियों का भी जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से सीधे स्वच्छता संवाद किया।

नागरिकों की मांग पर बदला डोर-टू-डोर कचरा वाहन का समय

स्थानीय रहवासियों ने निगमायुक्त के सामने कचरा संग्रहण वाहन के समय को लेकर समस्या रखी। नागरिकों की सुविधा को देखते हुए निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह करीब 7 बजे डोर-टू-डोर कचरा वाहन वार्ड में पहुंचे।

नागरिकों ने समय में बदलाव के आश्वासन पर निगमायुक्त का धन्यवाद करते हुए कचरा सड़क या खुले स्थान पर नहीं फेंकने और कचरा वाहन में ही देने का संकल्प लिया। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की बात कही।

Leave a Comment

उचित मूल्य दुकान में गड़बड़ी पर पुलिस की कार्रवाई, विक्रेता समेत दो गिरफ्तार; 2021 से फरार स्थायी वारंटी भी दबोचा

सागर मोतीनगर पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के वितरण और स्टॉक संधारण में अनियमितता के मामले में विक्रेता और सहायक विक्रेता को गिरफ्तार किया

सागर में राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा प्रहार, 5 राशन दुकानों पर FIR लाखों के खाद्यान्न गबन का खुलासा, दुकानें निलंबित—विक्रेताओं पर BNS और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस

सागर गरीब हितग्राहियों के हक का राशन हड़पने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सागर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराकर फायरिंग का वीडियो डाला, कैंट पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सागर सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315

37 साल की पुलिस सेवा को भावभीनी विदाई, IG मिथिलेश कुमार शुक्ला के सम्मान में भावुक हुआ सागर पुलिस परिवार

  सागर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस परिवार ने उन्हें गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई दी। करीब 37