मेन्यू

लोड हो रहा है...

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट से लिए नमूने

सागर। खाद्य सुरक्षा आयुक्त मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का अभियान जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए।

उपभोक्ता की शिकायत पर न्यू ब्रिज वासी स्वीट्स, सिविल लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। यहां से काला जामुन, मिल्क केक, बेसन बर्फी एवं मावा बर्फी के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसी तरह नंद रानी स्वीट्स, मकरोनिया के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण में उपयोग किए जा रहे घी, बेसन के लड्डू एवं मावा बर्फी के नमूने जांच के लिए लिए गए। विभाग ने मिठाई निर्माण में उपयोग होने वाले सभी कच्चे माल के पक्के बिल लेने के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज के पास स्थित श्री बालाजी कृपा रेस्टोरेंट का भी शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। यहां से मंचूरियन का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों एवं अनुसूची-4 में निर्धारित आवश्यकताओं का पालन नहीं किए जाने पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर