मेन्यू

लोड हो रहा है...

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान व्यापक कार्रवाई की। पुलिस ने 110 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीब 57,500 रुपये बताई गई है, दो मोटरसाइकिलों सहित जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा खुले स्थान पर शराब पीने वाले 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार देहरी रोड अंडरब्रिज के पास सूचना पर कार्रवाई करते हुए उमाशंकर सोनी निवासी प्रताप वार्ड बीना और प्रमोद जोगी निवासी बीना के कब्जे से 200 पाव प्लेन और 100 पाव लाल मसाला शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 26 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इसी तरह ग्राम शब्दा पाली की पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र विश्वकर्मा निवासी खडेसरा और दीपक यादव निवासी कंजिया के कब्जे से 315 पाव अवैध शराब जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 31,500 रुपये तथा मोटरसाइकिल की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
21 शराबियों पर कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त के दौरान खुले स्थान पर शराब पीते पाए गए 21 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(बी) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने इनके खिलाफ कुल छह प्रकरण दर्ज किए।
27 वारंटियों पर शिकंजा
बीना पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबित वारंटों की भी तामील की। कार्रवाई के दौरान कुल 15 स्थाई वारंट और 12 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
25 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
विभिन्न स्थानों पर उत्पात मचाने वाले 25 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते मिले लखन यादव निवासी सुभाष वार्ड बीना के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर