सागर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर सागर यूनिट द्वारा बुधवार को क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय, अशोक विहार कॉलोनी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। शाम 5:30 बजे आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए UFBU सागर यूनिट के जोनल सेक्रेटरी एवं संयोजक दिनेश खरे ने केंद्र सरकार की जन एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने बैंकों में तत्काल पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग की।
खरे ने कहा कि बैंकों में पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने के कारण कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अवकाश नहीं मिलने से कर्मचारियों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच मार्च 2024 में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी मामला सरकार के स्तर पर लंबित है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ एलआईसी और जीआईसी सहित कई क्षेत्रों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में भी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन में स्टेट बैंक के रीजनल सेक्रेटरी पवित्र दुबे, दिनेश खरे, नीरज दुबे, MPBEA कोषाध्यक्ष, रोहित दुबे, सहायक सचिव MPBEA, श्याम यादव सहित विभिन्न बैंकों के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट
पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के



