मेन्यू

लोड हो रहा है...

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार टॉप-10 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर हंसराज गुर्जर के खिलाफ चार मामलों में स्थायी वारंट थे लंबित

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत

पाटन (सीकर)। पाटन थाना पुलिस ने फरार चल रहे हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल हिस्ट्रीशीटर हंसराज गुर्जर (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ चार अलग-अलग मामलों में स्थायी वारंट जारी किए गए थे।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई

जयपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से फरार स्थायी वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश एवं सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना लोकेश मीणा के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक नीमकाथाना सुशील मान के मार्गदर्शन में पाटन थानाधिकारी रमेश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

चार मामलों में था स्थायी वारंटी

पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बागवाला, तन किशोरपुरा, थाना पाटन निवासी हंसराज पुत्र किशनलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2010 से 2013 के बीच दर्ज विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में वांछित था।

आरोपी के खिलाफ निम्न मामलों में स्थायी वारंट लंबित थे—

प्रकरण संख्या 34/2010

प्रकरण संख्या 94/2011

प्रकरण संख्या 192/2013

प्रकरण संख्या 228/2013

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में पाटन थानाधिकारी रमेश के नेतृत्व में कांस्टेबल धर्मवीर (1065), आजाद सिंह (242), बलबीर (547) और राकेश कुमार (223) शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Comment

गोधरा में गूंजा ‘नो एब्यूज’ का संकल्प, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस

देशभर की वी बहनों ने लिया संकल्प, स्कूलों के साथ कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘नो एब्यूज’ बोर्ड लगाने की मांग गोधरा (गुजरात),  “माँ-बहन-बेटी की

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार टॉप-10 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर हंसराज गुर्जर के खिलाफ चार मामलों में स्थायी वारंट थे लंबित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत पाटन (सीकर)। पाटन थाना पुलिस ने फरार चल

डाबला-बड़े वाले बालाजी मंदिर मार्ग बदहाल, सड़क पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान

  हरियाणा बॉर्डर तक जाने वाले करीब 3 किमी मार्ग की हालत खराब, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत डाबला, नीमकाथाना। पाटन

नीमकाथाना में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

शहीद सुनील कुमार यादव स्मारक से शुरू हुई यात्रा, जेपी यादव पार्क में हुआ समापन नीमकाथाना। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश