मेन्यू

लोड हो रहा है...

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा

थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को ग्राम मगरधा निवासी 20 वर्षीय हल्ले भाई पिता मूलू रैकवार ने थाना गढ़ाकोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने आरोप लगाया कि महेन्द्र रैकवार निवासी ग्राम मगरधा एवं अन्य आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से मारपीट कर चोट पहुंचाई। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देने की बात भी रिपोर्ट में बताई गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 611/2026 के तहत धारा 296(बी), 109(2), 126(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
पुलिस टीमों ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की और लगातार दबिश देते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
महेन्द्र रैकवार
अजय रैकवार
दीपक रैकवार
मनोज रैकवार
सुरेन्द्र रैकवार
रिब्बू उर्फ रेवाराम रैकवार
एक अन्य आरोपी
गढ़ाकोटा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई का संदेश गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी, उपनिरीक्षक राजाराम धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक बलराम उपाध्याय, प्रेमनारायण शुक्ला एवं बलवंत सिंह चौधरी सहित प्रधान आरक्षक प्रमोद सोयाम, राजेश पाण्डेय, जगत प्रताप सिंह, आरक्षक राजदीप तिवारी, रवि पटैल, कोस्तुभमणि पाठक, परसराम अहिरवार एवं सुरेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री