मेन्यू

लोड हो रहा है...

‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का भव्य समापन, साइबर सुरक्षा के संदेश से जागरूक हुआ सागर

 

 

बंडा में जिला स्तरीय समारोह, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली; 15 दिन तक चला साइबर सुरक्षा अभियान

सागर

मध्यप्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का जिला सागर में मंगलवार को भव्य समापन हुआ। बंडा स्थित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय समारोह, साइबर मेला एवं प्रदर्शनी में पुलिस अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।

 

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में 24 जून से 8 जुलाई तक जिलेभर में 15 दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, बाजारों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

 

समापन समारोह से पहले 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बंडा नगर में साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली में “सोचें… समझें… फिर क्लिक करें”, “OTP किसी से साझा न करें” और “सजग नागरिक–सुरक्षित समाज” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा प्रदर्शनी के जरिए डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP एवं UPI फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग और पहचान की चोरी जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। नागरिकों को साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

 

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, स्लोगन, निबंध, चित्रकला, भाषण, कविता, वाद-विवाद, एकल गायन एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने प्रमाण-पत्र, मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

 

एसडीओपी बंडा प्रदीप वाल्मीकि ने अभियान का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 15 दिनों के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP और पासवर्ड साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने नागरिकों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम का समापन “सोचें… समझें… फिर क्लिक करें” और “सजग नागरिक–सुरक्षित समाज” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, चार से छीने प्रभार

विजय निरंकारी   निगमायुक्त राजकुमार खत्री का सख्त एक्शन, आनंद मंगल गुरु को कारण बताओ नोटिस, कई शाखाओं में नए प्रभार सौंपे सागर नगर निगम

‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का भव्य समापन, साइबर सुरक्षा के संदेश से जागरूक हुआ सागर

    बंडा में जिला स्तरीय समारोह, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली; 15 दिन तक चला साइबर सुरक्षा अभियान सागर मध्यप्रदेश पुलिस

समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी अजय विश्वकर्मा ने रचा इतिहास, यूपी पीजीटी व्याख्याता परीक्षा में हासिल की छठी रैंक

डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी की बड़ी सफलता, विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने दी बधाई सागर डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के समाजशास्त्र

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि, IGNCA के साथ हुआ शैक्षणिक एमओयू

कला, संस्कृति, पुरातत्व और पांडुलिपियों के संरक्षण व शोध को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नए अवसर सागर डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने एक