मेन्यू

लोड हो रहा है...

एक ही घर से निकले इंजीनियर और डॉक्टर: SP के बेटे ने IIT फतह की, बेटी ने MBBS कर लिया गरीबों का मुफ्त इलाज करने का संकल्प

विजय निरंकारी

सागर/छतरपुर। वर्ष 2009 में सागर में सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके एवं वर्तमान में सागर पुलिस की विशेष शाखा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल के परिवार के लिए गर्व का अवसर है। उनके पुत्र क्षितिज कौशल ने देश के प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बनने की उपलब्धि हासिल की है, जबकि पुत्री डॉ. श्रुति कौशल ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर परिवार और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है।
श्रुति कौशल ने एमबीबीएस की अंतिम परीक्षा में 1500 में से 964 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिवार के सहयोग से यह सफलता मिली। डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने संकल्प लिया है कि वे बुंदेलखंड सहित जहां भी सेवाएं देंगी, वहां जरूरतमंद और गरीब मरीजों की हरसंभव मदद करेंगी।
वहीं, क्षितिज कौशल ने JEE Main और JEE Advanced परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लिया और चार वर्ष की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बने। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया।
एसपी दिनेश कौशल ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा ईमानदारी, कड़ी मेहनत और समाजसेवा की सीख दी। दोनों बच्चों की सफलता से न केवल परिवार बल्कि सागर और छतरपुर जिले का भी गौरव बढ़ा है।

Leave a Comment

एक ही घर से निकले इंजीनियर और डॉक्टर: SP के बेटे ने IIT फतह की, बेटी ने MBBS कर लिया गरीबों का मुफ्त इलाज करने का संकल्प

विजय निरंकारी सागर/छतरपुर। वर्ष 2009 में सागर में सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके एवं वर्तमान में सागर पुलिस की

बीएमसी में महिला डॉक्टरों से अभद्रता के विरोध में हड़ताल, डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

संवाददाता विजय निरंकारी सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से कथित अभद्रता का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को

सेफ क्लिक 2.0 अभियान: सागर पुलिस ने छात्राओं और व्यापारियों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

सागर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे राज्य स्तरीय “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को सागर जिले में व्यापक साइबर

जैन मिलन महिला शाखा का सेवा जैन मिलन महिला क्षेत्र-10 ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 15 चिकित्सकों का किया सम्मान

सागर। जैन मिलन महिला क्षेत्र क्रमांक-10 भगवानगंज शाखा द्वारा सेवा भाव की भावना से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञताओं