सागर
सागर स्थित ‘सांसद संवाद केंद्र’ में जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष एवं पत्रों के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि “जनसेवा का संकल्प और जनसमस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।”
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, जिला महामंत्री सुमित यादव, चेतराम अहीरवार, जिला उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




