सागर
थाना मोतीनगर पुलिस ने चने की 12 बोरियां चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹35 हजार मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार फरियादी पैरभ केशरवानी ने नई गल्लामंडी से 12 बोरियां चना चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया चना बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में पेहिल, इमरान, अमित अहिरवार, हर्ष जाटव और राज जाटव शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, लोकेश पटेल सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।




