मेन्यू

लोड हो रहा है...

युवा कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

सागर। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वावधान में शनिवार को सदर झांसी बस स्टैंड स्थित कजलीवन मैदान के समीप भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि क्रय-विक्रय और पद के दुरुपयोग के प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध संवैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पारदर्शिता में विश्वास रखती है तो उसे निष्पक्ष जांच से डरना नहीं चाहिए। लोकतंत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्यायिक जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष समीर मकरानी एवं राहुल कुशवाहा ने भी कथित प्रकरण की न्यायिक जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जतिन चौकसे, गुरमीत सिंह इल्ले, एड. राजेश दुबे, सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू, पूर्व सरपंच शरद राजा सेन, राशिद खान, कुंदन जाट, धर्मेंद्र तोमर, पार्षद मोहन अहिरवार, पार्षद सीमा चौधरी, पवन यादव, अजय अहिरवार, राजा सिंह बुंदेला, चंदन सुहाने, सौरभ चौकसे, अजय विजय पाराशर, राजेश श्रीवास, कमल चौधरी, अजय बमदेले, यूनुस खान, रुस्तम मकरानी, पवन जाटव, शकील मकरानी, खुशाल यादव, गुलाब अहिरवार, टीकाराम दीवान, छोटेलाल अहिरवार, कल्याण सिंह, बिलाल मकरानी, शान पठान, मुन्ना मेंबर, आशीष चौधरी, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद अल्ताफ, अजीम मकरानी, सत्यभान सेन, पवन राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र