मेन्यू

लोड हो रहा है...

डाबला स्कूल के विकास में आगे आए गुरु-शिष्य, सीढ़ी निर्माण का लिया जिम्मा

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत/डाबला

आज़ादी के समय से संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार में पूर्व छात्र, भामाशाह और ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। लगभग 10 लाख रुपये की जनसहयोग राशि से विद्यालय की छत की मरम्मत और आंगन निर्माण का कार्य जारी है।
इसी क्रम में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य नवीन टांक के दो शिष्यों—ऋषि कुमार और राजू ठेकेदार—ने विद्यालय की छत तक पहुंचने के लिए सीढ़ी निर्माण कराने की जिम्मेदारी ली है। ऋषि कुमार वर्ष 2009 में कक्षा 12 उत्तीर्ण कर वर्तमान में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में व्याख्याता हैं, जबकि राजू ठेकेदार भवन निर्माण कार्य से जुड़े हैं और उन्होंने कक्षा 10 तक इसी विद्यालय में अध्ययन किया।
विद्यालय विकास कार्य का नेतृत्व कर रहे सत्यप्रकाश स्वामी एवं व्याख्याता नरेश कुमार ने बताया कि सीढ़ी बनने से छत की देखरेख और वर्षा ऋतु में मरम्मत कार्य आसान होगा।
पूर्व प्राचार्य नवीन टांक ने वर्ष 2011 में व्याख्याता के रूप में इसी विद्यालय में सेवाएं शुरू की थीं और वर्ष 2019 तक यहां कार्यरत रहे। ग्रामीणों का कहना है कि डाबला का यह विद्यालय क्षेत्र की शिक्षा और संस्कार का प्रमुख केंद्र रहा है तथा आज भी पूर्व छात्र अपने विद्यालय के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र