मेन्यू

लोड हो रहा है...

महाराजा छत्रसाल की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया माल्यार्पण, कहा— उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और पराक्रम की अमर गाथा

सागर

शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेघा दुबे एवं मंडल अध्यक्ष अमित बैसखिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। उन्होंने अपने अद्वितीय पराक्रम से बुंदेलखंड की अस्मिता और गौरव की रक्षा की तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत बने।

उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल के आदर्श, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी समाज और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती है। हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज, रामेश्वर नेमा, जय सोनी, सोनू चौहान, दीपक जैन, नीलेश जैन, मनोज रैकवार, नितिन सोनी, विकास केसरवानी, चिराग सबलोक, अज्जू घोषी, सुब्रत राय, शाहिद सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और