रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत/गोवर्धन/अलवर
पुरुषोत्तम मास एवं सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या पर श्री राधेश्याम सेवा सदन, गोवर्धन में आयोजित “विप्र नव चेतना, सम्मान एवं नेतृत्व विकास शिविर” में अलवर जिले के 250 नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों को भगवान परशुराम का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला ने बताया कि संगठन की जिला टीम, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ सहित विभिन्न ब्लॉकों एवं वार्डों में कुल 250 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन के विस्तार, शिक्षा, नेतृत्व विकास और सामाजिक सेवा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने वर्षभर सामाजिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया तथा आगामी विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, करियर काउंसलिंग शिविर एवं सेवा दिवस जैसे कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की।




