मेन्यू

लोड हो रहा है...

आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान पत्रकार संगठन की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू

आबू रोड, सिरोही

आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान पत्रकार संगठन की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार को आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी शांतिवन परिसर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं महासचिव शामिल हुए। इस दौरान पत्रकार हितों, मीडिया जगत की वर्तमान चुनौतियों, संगठन की भावी रणनीति तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। वार्षिक बैठक के दौरान संगठन की कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत, कार्यसमिति सदस्य प्रवीण बोथरा, उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करनोत, रंजन दवे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह आयोजन सिरोही जिला इकाई के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। बैठक का पहला दिन आबू रोड के शांतिवन परिसर में आयोजित हुआ, जबकि दूसरे दिन 7 जून को माउंट आबू स्थित ज्ञान विहार में कार्यक्रम संपन्न होगा।
बैठक में पत्रकार एकता, संगठन सशक्तिकरण और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर सिरोही जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

अपराधियों पर सागर पुलिस का बड़ा प्रहार, एसपी की निगरानी में रातभर चला कॉम्बिंग अभियान

  700 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे, 339 वैधानिक कार्रवाइयों से अपराधियों में मचा हड़कंप   सागर। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने

गोधरा में गूंजा ‘नो एब्यूज’ का संकल्प, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस

देशभर की वी बहनों ने लिया संकल्प, स्कूलों के साथ कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘नो एब्यूज’ बोर्ड लगाने की मांग गोधरा (गुजरात),  “माँ-बहन-बेटी की

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार टॉप-10 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर हंसराज गुर्जर के खिलाफ चार मामलों में स्थायी वारंट थे लंबित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत पाटन (सीकर)। पाटन थाना पुलिस ने फरार चल

डाबला-बड़े वाले बालाजी मंदिर मार्ग बदहाल, सड़क पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान

  हरियाणा बॉर्डर तक जाने वाले करीब 3 किमी मार्ग की हालत खराब, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत डाबला, नीमकाथाना। पाटन