16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक अन्य आरोपी फरार; सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच जारी।
सागर
सागर की मोतीनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 16.45 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल रोड बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सौरभ उर्फ रॉबिन पांडेय (30) निवासी तिरूपतिपुरम, सागर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने शैलजा सोनी को भी आरोपी बनाया और उसके कब्जे से 2.84 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि विवेचना के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

गोधरा में गूंजा ‘नो एब्यूज’ का संकल्प, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस
देशभर की वी बहनों ने लिया संकल्प, स्कूलों के साथ कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘नो एब्यूज’ बोर्ड लगाने की मांग गोधरा (गुजरात), “माँ-बहन-बेटी की



