सागर
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक सागर जिले में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
यातायात पुलिस सागर द्वारा शहर एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
प्रेरणात्मक पहल
अभियान के दौरान एक सकारात्मक पहल करते हुए हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल से आमजन में नियमों के प्रति जागरूकता और सकारात्मक संदेश का प्रसार हुआ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा हेलमेट के उपयोग को अनिवार्य रूप से अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
“आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी” — दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।




