मेन्यू

लोड हो रहा है...

निगम आयुक्त के प्रयासों से कबाड़ सामग्री से सज रहे  प्रेरणादायी आकर्षक कलाकृतियों से  सागर शहर के चौक-चौराहे

*कबाड़ से जुगाड़ कर बनी रेडियो की प्रतिकृती को निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने वाणिज्यकर चौराहे पर स्थापित कराया*

 

विजय निरंकारी सागर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को प्रथम स्थान पर लाने के उद्देश्य से निगमायुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता से जुड़े हर एक पहलू पर सजगता से कार्य किये जा रहे हैं। शहर में कचरे का उत्पादन कम कैसे किया जा सकता है इस पर गहन विचार विमर्श कर निगमायुक्त श्री खत्री ने कबाड़ से जुगाड़ कर ऐसी कलाकृतियाँ बनवाने का निर्णय लिया जो वर्तमान परिपेक्ष्य में लोगों की प्रेरणा बनें और कुछ ऐसी कलाकृतियाँ तैयार की गई जिनका अपने समय में अद्वितीय महत्व था इनमें से एक है कबाड़ से बना रेडियो। यह कबाड़ से जुगाड़ कर बनी रेडियो की प्रतिकृती निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने वाणिज्यकर चौराहे पर स्थापित करायी है। कबाड़ सामग्री स्क्रेप लोहा, चद्दर, टीन, वाहनों के पुराने अनुपयोगी कलपुर्जे आदि उपयोग कर लगभग 15-20 फ़ीट लम्बी, 2 फ़ीट चौड़ी और 8-10 फ़ीट ऊंचाई की इस रेडियो प्रतिकृती को रेडियो की बारीकीयों को ध्यान में रखकर बहुत ही आकर्षक बनाया गया है।

निगमायुक्त ने शहर के रेग पिकर्स, कबाड़ बीनने वालों और कबाड़ बेचने वालों सहित कचरे के सेग्रीगेशन से जुड़े छोटे बड़े व्यापारियों के साथ संवाद कर अनुपयोगी कबाड़ सामग्री से आकर्षक कलाकृतियों को बनाकर बेचने की बात कही। उन्होंने कहा की एक सम्पन्न व्यक्ति के घर में जो वस्तु कबाड़ है वही किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए अतिउपयोगी होती है। यदि इस प्रक्रिया को कड़ी से कड़ी मिलाकर पूरा किया जाये तो कचरे के उत्पादन को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए निगम द्वारा RRR सेंटर के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। निगम द्वारा संचालित 3R सेंटरों में कपड़ा बैंक, बर्तन बैंक, पुस्तक बैंक खिलौना बैंक आदि अन्य प्रकल्प संचालित हैं। उन्होंने रिसाइकल रीयूज और रिड्यूज का उदाहरण देते हुए बताया की नगर पालिक निगम की स्टोर शाखा, वाहन शाखा और अतिक्रमण शाखा आदि में बहुत सी कबाड़ सामग्री वर्षों से अनुपयोगी पड़ी थी इस समाग्री को कलाकारों से परीक्षण कराया और कुछ उपयोगी वस्तु बनाने का विचार रखा, इसका परिणाम आज हमारे सामने राहतगढ़ ब्रिज के पास स्थापित विशाल तोप, कालीचरण मूर्ति के पास स्थापित मिसाइल और वाणिज्यकर चौराहे पर स्थापित रेडियो, शीतलामाता मंदिर पर लगाई गई नीलकंठ चिड़िया आदि के रूप में देखने मिल रहा है। पुराने टायरो लकड़ी आदि से भी कलाकृतिया बनाई गई हैं। इस दिशा में हमारे प्रयास निरंतर जारी हैं। ये सभी कलाकृतियाँ कहीं न कहीं कचरे के उत्पादन को कम करने के साथ-साथ कचरे से रोजगारोन्मुख कला को बढ़ावा दे रहीं हैं। इन कलाकृतियों को देखकर नई नई प्रतिकृती निर्माण की प्रेरणा व्यक्ति को विशेष कौशल प्रदान कर सीधे रोजगार पाने या आत्मनिर्भर बनने के योग्य बना सकती है। कबाड़ से जुगाड़ कर इस प्रकार निर्माण कराने का हमारा उद्देश्य शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के साथ-साथ लोगों में सैद्धांतिक ज्ञान के अलावा व्यावहारिक कार्यक्षमता बढ़ाकर रोजगार के अवसर की ओर ले जाना भी है। कचरे का उचित निपटान आज वैश्विक समस्या है। हमारे देश में सदियों से वस्तुओं के पुनः उपयोग की परम्परा रही है इसका सबसे सहज उदाहरण टीन, प्लास्टिक के डिब्बों और पुराने मटकों में पौधे लगाकर गमले बनाना है। यह हर सामान्य घर में आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे में यदि कचरा कबाड़ या पुरानी हो चुकी अनुपयोगी सामग्री को नवस्वरूप में ढाल कर कुछ बेहतर बनाने की कला आपके अंदर है तो आप एक बड़ी समस्या को हल करने के साथ ही रोजगार उत्पन्न कर सकते हैं। कचरे के निपटान क्षेत्र आज इतना बड़ा स्वरूप ले चुका है की आप स्वयं के साथ-साथ कई अन्य लोगों के लिए जीवनयापन में सहयोगी बन सकते हैं। आज सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यम से भी बहुत सी कलाकृतियां बनाना सीख सकते हैं। अनुपयोगी वस्तुओं को पुनः उपयोग में लाना सीखा जा सकता है। हम अपने शहर को कचरामुक्त बनाने की दिशा में सक्रीय सहयोग दे सकते हैं। आपकी रचनात्मकता अन्य मानव मस्तिष्कों हेतु प्रेरणा बन सकती है सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है इससे प्रेरित होकर जागरूक हुए लोग शहर की स्वच्छता सुंदरता को और बेहतर बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। सागर के हर एक रहवासी की स्वच्छता को लेकर रचनात्मक सोच ही देश में सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनायेगी।

Leave a Comment

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री