मेन्यू

लोड हो रहा है...

नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता को प्रभावित करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्ती  पोस्टर-पंपलेट हटाने आगे आए संस्थान

*अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने पोस्टर पंपलेट हटाने का कार्य प्रारंभ कर मांगी माफी*

सागर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, दीवारों एवं विद्युत पोल पर अवैध रूप से पोस्टर और पंपलेट चिपकाकर शहर की सुंदरता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।
निगमायुक्त के इस सख्त रवैये का सकारात्मक प्रभाव अब शहर में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पहले जहां विभिन्न संस्थान एवं कोचिंग सेंटर प्रचार-प्रसार के लिए बिना अनुमति के पोस्टर-पंपलेट लगाते थे, वहीं अब वे स्वयं आगे आकर उन्हें हटाने की पहल कर रहे हैं। यह बदलाव न केवल प्रशासन की सख्ती का परिणाम है, बल्कि स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है।
इसी क्रम में शहर के एक प्रमुख संस्थान, अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पूरे शहर में लगाए गए अपने पोस्टर और पंपलेट हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। संस्थान के मैनेजर रोहित दीक्षित द्वारा लिखित माफीनामा प्रस्तुत कर भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन भी दिया गया है। यह कदम अन्य संस्थानों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि वे नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करें।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में नागरिकों कीसहभागिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। निगमायुक्त ने शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर या पंपलेट न चिपकाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल शहर की छवि को खराब करती हैं, बल्कि कानूनन अपराध भी हैं।
निगमायुक्त श्री खत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था शहर की स्वच्छता को प्रभावित करते हुए पोस्टर-पंपलेट लगाते पाए गए, तो उनके विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था या व्यक्ति की होगी।
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान का उद्देश्य सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ