मेन्यू

लोड हो रहा है...

क्षेत्र की प्रगति को मिलेगी रफ्तार–सड़क कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

सागर
क्षेत्रीय विकास में सड़क कनेक्टिविटी को आधार मानते हुए सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सागर लोकसभा क्षेत्र की आंतरिक सड़कों को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से जोड़ने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए CRF फंड के अंतर्गत प्रस्ताव सौंपे और बताया कि क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, लेकिन अभी भी लोकसभा क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां मुख्य सड़कों से आंतरिक सड़क के संपर्क का अभाव है। इसलिए क्षेत्रों में नई सड़कों के निर्माण और मौजूदा सड़कों के सुधार की आवश्यकता है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और क्षेत्रीय विकास को गति मिले, इस संबंध सौपे गये प्रस्तावों पर मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री