रेल इकाई भोपाल में पंजीबद सनसनीखेज चोरी के मामले मे राहुल कुमार लोढा उ.पु.म. पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के कुशल मार्गदर्शन में एवं श्रीमती नीतू डावर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल एवं रामस्नेही चौहान उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल द्वारा दिये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरी, जहीर खान के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर थाना जीआरपी भोपाल के अप.क्र. अप.क्र 230/26 धारा 305 बीएनएस में मामले का खुलासा किया गया है। दिनांक 15/03/2026 की मध्यरात्री को फरियादी मिराज खान पिता इमामुल्लाह खान उम्र 31 साल निवासी करोंद भोपाल का डम्पर ट्रक रेलवे परिक्षेत्र पश्चिम रेलवे कॉलोनी के निर्माणाधीन समदडीया ग्रुप की साइट से एक ट्रक डम्पर चोरी होने की रिपोर्ट की गई, फरियादी की रिपोर्ट पर से त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर अपराध होने थाना प्रभारी महोदय द्वारा दो टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज का अवलोकन एवम विशेष मुखबिर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जे.पी. नगर कार्बाइड फैक्टरी के पास चोरी गया उक्त डम्पर ट्रक खड़े होने की सुचना पर पहुंचकर उपरोक्त ट्रक में सो रहे नाबालिक बालक को उतारकर पूछताछ की तो बताया की में एक दिन पहले सेठ जी से काम मांगने गया था, छोटी उम्र देखकर काम पर नहीं रखा में पढ़ा लिखा नहीं हु पहले भी साईटो पर ट्रक चालको के साथ रहकर क्लिनरी का काम करते करते चलाना सीख गया था काम न मिलने से परेशान होकर सेठ जी का खड़ा हुआ डम्पर ट्रक में चाबी लगी होने से चलाकर चोरी कर ले आया था मौके पर उपस्थित चोरी गया ट्रक जप्त किया जाकर लगभग कीमती 15 लाख रूपये का मशरुका जप्त किया जाता है विधि विरूद्ध बालक की काउंसलिंग प्रथक से करायी जाकर पृथक से किशोर न्यायलय प्रकरण भेजा जाकर विधि विरूद्ध बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका निरीक्षक जहीर खान उनि मिथलेश भरद्वाज, प्र.आर.285 राजेश शर्मा, 112 अनिल सिंह, आर. 698 सचिन जाट आर, 602 बृजेश कारपेंटर थाना जीआरपी भोपाल की सराहनीय भूमिका रही।
जारीकर्ता




