मेन्यू

लोड हो रहा है...

चप्पे चप्पे पर पुलिस; बदमाशों को त्यौहार के पहले भेजा सलाखों के पीछे

मोतीनगर पुलिस को बधाई…. टीआई की सजकता से नहीं हुई कोई बड़ी वारदात

विजय निरंकारी सागर

होली के प्रेम और सद्भाव जैसे महापर्व पर मोतीनगर थाना क्षेत्र में हर साल होने वाली बड़ी वारदात एक प्रथा सी बन गई थी। लेकिन इस साल चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर और त्योहार के कुछ दिन पहले ही बदमाशों को जेल की सलाखों में भेजने वाले इस थाने के दिलेर और कुशल अफसर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की सजकता के कारण छुटपुट अपवाद स्वरूप वारदातों को छोड़ दिया जाए तो कोई बड़ी वारदात मोतीनगर थाना क्षेत्र में नहीं हुई है। मोतीनगर पुलिस की बदमाशों के लिए कठोर कार्रवाई का नतीजा है कि जनता ने इस बार सुकून की होली खेली।

* टीआई जसवंत सिंह ने मुखबिर तंत्र का ऐसा जाल बिछाया कि……

थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने अपने मुखबिर तंत्र का ऐसा जाल बिछाया की जिस इलाके में बदमाशों की आहट सुनाई दी; तत्काल उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर सुबह से देर रात तक पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने खुद कभी पैदल तो कभी बाइक से क्षेत्र का भ्रमण किया।

* कई अपराधों का खुलासा और राडार पर बदमाश

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की कुशल कार्यशैली के किस्से सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो रहे हैं। सालों से बंद पड़ी हत्या लूट जैसी फाइलों को खंगाला जा रहा है वही इस क्षेत्र में होने वाले हर हाई प्रोफाइल क्राइम को तुरंत काबू में किया गया है। कटरवाज; जुआरी और शराबी तो आए दिन पुलिस के राडार पर हैं। इन 2 सालों में थाना क्षेत्र में महिला अपराधों में बहुत कमी आई है।

* अपने काम से पहचान बनाने वाले जसवंत सिंह अफसरो की “गुड लिस्ट” में

जसवंत सिंह राजपूत ने फरवरी 2023 में इस थाने का कार्यभार संभाला था। आंकड़े उठाकर देख जाए तो इन दो सालों में अपराधों का ग्राफ काफी नीचे आया है। इन दो सालों में ऐसे कई मौके आए जब कभी कुछ विशेष वर्ग तो कभी जाति संघर्ष बड़ा रूप ले सकते थे; लेकिन टीआई जसवंत सिंह राजपूत की कार्य कुशलता के कारण कई सामाजिक अपराध टल गए।

* थाने की सीमा ही नहीं भारत के कई राज्यों से अपराधियों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अफसरो के मार्गदर्शन में कार्य करने वाले इन थाना प्रभारी ने अपराधियों को पकड़ने में अपनी थाना क्षेत्र की सीमा ही नहीं भारत के कई राज्यों से अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस कप्तान की “गुड लिस्ट” में शामिल जसवंत सिंह राजपूत एक मिलनसार अफसर है। अपने चेंबर में गंभीरता से पीड़ितों की बात सुनने वाले जसवंत सिंह राजपूत ने कई मामले आपसी समझे से हल कर दिए हैं। क्षेत्र की जनता इनके कार्यकाल से खुश है और हर जुबान पर यही है “मोतीनगर थाने को ऐसे ही अफसर की दरकार है”। पत्रकार विजय निरंकारी को जसवंत सिंह राजपूत ने बताया घरेलू हिंसा और जुआ सट्टा जैसे सामाजिक अपराध रोकना मेरी पहली प्राथमिकता है। गौरतलब है धूरेड़ी जैसे महापर्व पर पुलिस की सजगता से कई अपराध टले हैं इसके लिए मोतीनगर पुलिस को बधाई….!

Leave a Comment

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को