मेन्यू

लोड हो रहा है...

अंधे, विश्वासघात और हत्या का सनसनीखेज खुलासा ,6 माह से लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश

सागर
सागर पुलिस ने एक अत्यंत जघन्य, संवेदनशील एवं सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह मामला प्रेम, विवाह, अवैध संबंध, विश्वासघात और नृशंस हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसने क्षेत्र में व्यापक चर्चा को जन्म दिया था।

थाना प्रभारी देवरी  हरिराम मानकर के नेतृत्व में देवरी पुलिस टीम द्वारा 6 माह से लापता युवक की हत्या के अंधे मामले को सुलझाने में सफलता अर्जित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक प्रिंस पिता राजेश वाल्मीकि उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर बहेरिया जिला सागर दिनांक 20 अगस्त 2025 से देवरी से लापता था। घटना दिनांक से ही देवरी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी/आरोपियों की तलाश हेतु गंभीरता से विवेचना की जा रही थी। पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई, जिसमें तकनीकी साक्ष्य, सामाजिक जानकारी, पारिवारिक पृष्ठभूमि, मोबाइल लोकेशन, पूछताछ एवं गोपनीय सूचनाओं को लगातार संकलित किया गया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस को यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी के अपने प्रेमी सोहेल खान निवासी गांधी वार्ड देवरी के साथ अवैध संबंध थे। इसी अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रेमी ने साजिश के तहत मृतक को पहले दिनभर शराब पिलाई, उसके पश्चात सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को देवरी क्षेत्र स्थित एक स्कूल ग्राउंड में दफना दिया।
शव को दफनाने के बाद आरोपियों द्वारा उस पर नमक डालकर एवं मिट्टी से ढककर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया। किन्तु देवरी पुलिस द्वारा की गई सूक्ष्म विवेचना, सतत निगरानी और पेशेवर पुलिसिंग के चलते आरोपियों की साजिश अधिक समय तक छुप नहीं सकी।

पुलिस द्वारा संदिग्धों से सख्ती एवं विधिसम्मत पूछताछ करने पर आरोपी सोहेल खान ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर स्कूल ग्राउंड से शव बरामद किया गया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया । आरोपी सोहेब खान पिता नवाज खान निवासी गांधी वार्ड देवरी जिला सागर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।आरोपी का पीआर प्राप्त कर मामले में और भी पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे मामले के खुलासे से यह स्पष्ट होता है कि सागर पुलिस न केवल गंभीर अपराधों में धैर्य एवं सूझबूझ से कार्य करती है, बल्कि अपराध चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, अपराधी को कानून के शिकंजे से बाहर नहीं जाने देती। इस कार्रवाई से पुलिस की आमजन में छवि और जनविश्वास को और अधिक मजबूती मिली है।

*सराहनीय भूमिका*

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक हरिराम मानकर, उप निरीक्षक समरथ सीनम, प्रधान आरक्षक नरेश जाटव, मनोज मिश्रा, आरक्षक लवकुश, राजीव तोमर, पूरन यादव, समीर राघव, अमित कुर्मी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिन्होंने निरंतर प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं मैदानी सक्रियता के माध्यम से अंधे हत्याकांड का सफल खुलासा किया।

 

Leave a Comment

सीएचसी बड़ाऊ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम

  रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत   बड़ाऊ। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया

स्यालोदड़ा क्रेशर जोन में प्रदूषण जांच की पारदर्शिता पर उठे सवाल

निरीक्षण से पहले क्रेशर बंद कराने का ग्रामीणों का आरोप, निष्पक्ष जांच और वास्तविक संचालन के दौरान प्रदूषण मापने की मांग रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना/पाटन।

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने